आसफपुर (बदायूं)

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस के निशाने पर रहे दुपहिया वाहन 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर ( बदायूं ) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा , बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह व फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी के निर्देशन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगेंद्र सिंह वालियान व पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मुख्य रूप से पुलिस का फोकस दुपहिया वाहनों पर विधिक कार्यवाही करने पर रहा ।

इस दौरान पुलिस ने अवैध ढंग से चल रहे मोटर साइकिल चालकों पर विधिक कार्यवाही कर चालान काटे

इस दौरान आसफपुर से बिसौली मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।

यहां गौरतलब है कि समय समय पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने से सड़क यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा मिलती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!