श्री जनता रामलीला कमेटी सदस्यों की अगुवाई में बाल कलाकारों ने झांकी निकाली ,पुलिस मुस्तैद रही
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – गतवर्ष की भांति रामनवमी दशहरा के अवसर पर स्थानीय श्री जनता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह मौर्य , उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह यादव , कोषाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव व कार्यक्रम निर्देशक अनिल कुमार पाठक के नेतृत्व में यहां के बाल कलाकरों ने श्री राम , लक्ष्मण , सीता व परशुराम का सजीव चित्रण करते हुए आर्कषक झाकियां सजाई ।
इस दौरान कस्बा स्थित रामलीला मैदान से होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए संगीत की धुन पर झांकी निकाली गई ।
इस धार्मिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सफल बनाने में पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना दिखाई दिया ।
इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , पुलिस उप निरीक्षक जगवीर सिंह , हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार , सागर चौधरी , जोगेंद्र सिंह , अर्जित बालियान , अमन ठाकुर , विशाल कुमार , प्रशांक कुमार , आकाश कुमार , नदीम मलिक आदि सक्रिय रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

