आसफपुर (बदायूं)
Trending

आवाह्न अखाड़ा के संत बीरेंद्र गिरि महाराज ने हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ कराया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – बीते सोमवार को नवदुर्गा समापन के अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन निकट प्राचीन हनुमान मंदिर पर आवाह्न अखाड़े के संत बीरेंद्र गिरि महाराज ने अखंड रामायण का पाठ कराया ।

इस अवसर पर यहां के क्षत्रिय खानदान के पूर्व ग्राम प्रधान एवं हनुमान मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह के परिवारीजनों व कस्बा आसफपुर के श्रद्धालुओं ने इस अखंड रामायण पाठ करवाने में बढ़चढ़कर भागीदारी लेकर पुण्य कमाया ।

इस धार्मिक कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संत बीरेंद्र गिरि व धार्मिक स्थल के संस्थापक परिवार के ठाकुर अरविंद कुमार सिंह राठौर , प्रतुल राठौर , प्रशांत राठौर ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाया ।

इस अवसर पर हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ।

इसी क्रम में सिद्धबाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया ।

इस दौरान गत वर्ष की भांति यहां इलाके के गांव सीकरी , श्यामपुर , मन्नू नगर , पहाड़पुर , मानपुर , दबथरा, मोहकमपुर , मलखान पुर , हरदास पुर आदि अलग अलग जगहों से पंहुचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!