
बिसौली-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव के भाई सत्यपाल सिंह यादव का निधन हो गया।
उनके निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि सत्यपाल सिंह यादव जी एक सरल, मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका जाना परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शोक सभा मे
राकेश कुमार शर्मा, गणेश गोयल, राजकुमार शर्मा, महावीर प्रसाद,नीरज चौहान,सतेंद्र पाल यादव,श्याम लाल शाक्य,शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।

