बी बी जी रामजी के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह के निर्देशन में बी बी जी रामजी योजना के तहत स्वीकृत 375 कार्यों के क्रियान्वयन विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन सोमवार को प्रातः काल ईश वंदना के साथ शुरू किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , यशवंत कुमार सक्सेना व जिला समन्वयक मानसी सक्सेना सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं व बरेली जिले के खंड विकास अधिकारी टेक्निकल असिस्टेंट व ए डी ओ प्रतिभाग ले रहे हैं ।
यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक सुचारू रहेगा । इस कार्यक्रम में साहिल यादव , आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप आदि सहयोग के रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।


