सनातन धर्म सबसे सर्वश्रेष्ठ-स्वामी रामदेव औवेसी प्रदेश में योगी जी को लाभदायक
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला स्वामी रामदेव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सनातन आर्य हिंदू वैदिक धर्म सर्वश्रेष्ठ है इसके लिए आर्य समाज पूर्णरूप से तत्पर है।वह सभी युवाओं से इसमें योगदान चाहते हैं। समाज में जात-पात खत्म होनी चाहिए। सनातन धर्म सर्वोत्तम है।उन्होंने कहा कि अच्छी आत्मा वाला व्यक्ति ही राज्य के लिए उत्तम है। सनातन को बदनाम किया जा रहा है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।हम सब एक ईश्वर की उपासना करते हैं।उनकी ही सन्तान है।देश विरोधी ताकतों ने कई बार देश को लूट खसूट की राजनीति की लेकिन वह सफल नहीं हुए।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी गुरुकुल व शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं। जिससे शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।हम सभी गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा देने में लगे हैं। उनसे ओवैसी पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी के लिए अच्छे हैं इसका लाभ प्रदेश में योगी जी को मिलता है।इस दौरान स्वामी स्वदेश,अमरीश यादव रामू यादव,ग्रीश यादव आदि मौजूद रहे।



