शिक्षकों व शिक्षामित्रों के हितों की करेंगे सुरक्षा बबराला में विधायक रामखिलाड़ी के आवास पर शिक्षकों की बैठक
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
बबराला गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह ने अपने आवास पर गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों,एवं प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी शिक्षक बंधुओं से संवाद कर वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदैव शिक्षकों व शिक्षामित्रों के हितों की रक्षा की है और स्पष्ट संकल्प लिया है कि शिक्षामित्रों को पुनः पूर्ण शिक्षक का दर्जा देकर उनका मान-सम्मान और मानदेय बहाल किया जाएगा।
शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाएगी।
संविदा शिक्षकों की समस्याओं और बकाये का स्थायी समाधान किया जाएगा।
वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
शिक्षकों की गरिमा और समय की बचत के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।सभी शिक्षक साथियों से निवेदन है कि एकजुट होकर इन प्रस्तावों और मुद्दों का समर्थन करें तथा आगामी 23 अक्टूबर 2026 को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं विवेकपूर्ण प्रयोग करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को प्रथम वरीयता देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।इस दौरान अनुराग यादव,राजाराम यादव,धर्मपाल,ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल




