बबराला /सम्भल
Trending

सम्भल : दीवार गिरने से राजमिस्त्री दबा,मौत

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला गुन्नौर तहसील के गांव भिरावटी में मौसा के घर दीवार पर प्लास्टर करते समय अचानक दीवार गिरने से राजमिस्त्री संजीव की मौत हो गई।
राजमिस्त्री संजीव पुत्र रामेश्वर निवासी सिहावली थाना कैलादेवी अपने मौसा राजपाल निवासी भिरावटी के यहाँ मिट्टी की दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे।तभी दीवार गिर गयी।जिसमें वह दब गये।उनको मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में दिखाया।जहाँ से उन्हें हायर सेंटर ले जाने को कहा।रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी।परिवार का इकलौता कमाने वाला चला गया, पीछे पत्नी और चार मासूम बच्चों को छोड़ गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!