फीता काट कर प्रबंधक भानु प्रकाश सिंह ने किया निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में शर्मा आई केयर सेंटर के डॉ विदित शर्मा डॉ मेघा शर्मा के नेतृत्व में लगे निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ रामश्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह इंटर कालेज परसिया केh प्रबंधक भानु प्रकाश सिंह ने मीडिया प्रभारी संजीव मिश्रा एडवोकेट के साथ फीता काट कर किया जिस में डॉ सुमित वर्मा डॉ आर्यन शर्मा आदि द्वारा जनता की आंखों काला पानी मोतियाबिंद एवं अन्य समस्त प्रकार की जांचे कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया दोपहर तक हुई लगभग चालीस व्यक्तियों की जांचों में बारह लोगों को मोतियाबिंद शेष को पास व दूर के नजर की समस्या आई है इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंखे अनमोल है हमें प्रत्येक वर्ष आंखों की जांच नियमित करवाना चाहिए इस मौके पर अगम मिश्रा विशू मिश्रा किशोर सिंह राजू सिंह मुनेश सिंह लोकपाल सिंह सूर्य प्रकाश के साथ साथ काफी लोग मौजूद रहे
