बिसौली
Trending

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत, एक युवक की हालत गंभीर

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हत्सा निवासी चार युवक सोमवार को 2:00 बजे करीब बाइक से बिसौली नगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मदनजुड़ी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ पुत्र नरवेश, नितिन पुत्र मेवाराम और रोहन पुत्र चंद्रपाल, तीनों निवासी ग्राम हत्सा, कोतवाली बिसौली की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!