बिसौली
Trending
शरह बरौलिया में मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों ने ली प्रस्तावना की शपथ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना भी हर नागरिक का धर्म है। संविधान का सम्मान करना ही देश का सम्मान करना है।
इस दौरान छात्रों को प्रस्तावना के महत्व और मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य सहित समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


