बिसौली
Trending

गंगा दशहरा पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, उमड़े श्रद्धालु 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” के स्थानीय आवास पर एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मां गंगा के स्मरण के साथ हुई। इसके बाद विधायक आशुतोष मौर्य ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों को प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिओम पाराशरी, प्रभाकर शर्मा “लिट्टे”, नीटू पाल, निगमेश्वर मिश्रा, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, रितेश चौहान, शैलेश शर्मा, मुकेश मिश्रा, राजकुमार मौर्य, दीपक चौहान, राहुल सिंह. अंबुज सिंह. विनीत शर्मा, राधेश्याम सागर, पुष्पेंद्र मौर्य, पप्पू गिहार एवं सोनू मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। विधायक आवास पर दिनभर जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!