कृषि आजीविका सखी विषयक प्रशिक्षण में मृदा परीक्षण व जैविक खाद की महत्ता समझाई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते मंगलवार को संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी निर्मला यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मृदा परीक्षण , जैविक खाद ,पशुपालन ,फसल गहनता आदि विषय पर विस्तृत जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड दातागंज व उसावां क्षेत्र की लगभग 32 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
यह कार्यक्रम 19 जून 2026 से 23 जून 2026 तक सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
