आसफपुर (बदायूं)
Trending

गैर अनुमति के बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव , घटना के दूसरे दिन गांव सीकरी में पसरा सन्नाटा

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – बुधवार को भी आसफपुर क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में एक समुदाय विशेष के लोगों ने बिना वैधानिक प्रक्रिया के ही ग्राम समाज की जगह में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना करने की जुगत लगाई , ग्रामीणों का आरोप है कि नवनिर्मित मूर्ति की स्थापना से पहले ही असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति गिरा दी जिससे ग्रामीण लोग भड़क गए ।
सूचना पर पहुंचे जिले के आलाधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया पर नतीजा सुबह से लेकर शाम तक शून्य ही रहा और ग्रामीण लोग अपना आपा खो बैठे व मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर सामूहिक रूप से हमलावर हो गए जिससे पुलिस की कई गाड़ियों में ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ कर दी जिससे सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दीं।
फिलहाल गांव सीकरी में भारी पुलिस बल तैनात है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!