कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ,प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते रविवार देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी अनम व नीलम ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र से 26 , वजीरगंज क्षेत्र से 14 , बिसौली क्षेत्र से 26 व इस्लामनगर क्षेत्र से 16 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई 2026 से 24 मई 2026 तक सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

