
सम्भल जिला के कस्बा गवाॅं में स्थित श्री श्याम सरकार आश्रम पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में बड़े ही धूमधाम से जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य यजमान क्रिशिव वर्मा सुपौत्र देवेंद्र कुमार उर्फ पिंटू वर्मा रहे l लक्ष्य ज्वेलर्स एंड बैंकर्स के स्वामी पिंटू वर्मा लक्ष्य आदि ने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना के साथ बाबा श्याम की भजन संध्या का शुभारंभ कराया l श्री श्याम सरकार आश्रम पर श्याम रसोई का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं भजन गायक प्रवीण भारद्वाज ने बाबा श्याम के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी,संगीत की प्रस्तुति योगेश कुशवाहा की रही, वहीं आश्रम के महंत दीक्षित महाराज ने सभी भक्तों को पटका डालकर बाबा के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं l रात्रि 12:00 बजे केक काटकर बाबा का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद व केक वितरण किया गया बाबा श्याम के भजनों पर भक्त झूम उठे l इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, गौरव वार्ष्णेय, संतोष गोस्वामी, जीतू ठाकूर, ठाकुर अमर सिंह, डॉ मुनेश यादव, प्रवीण भारद्वाज, अमोल शर्मा ,शिवम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे l
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
