संभल
Trending

गवाॅं नगर में आसपा एवं ए आई एम आई एम की संयुक्त बैठक हुई! समाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने पर मिष्ठान वांट कर खुशी मनाई!

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

गवाॅं नगर में आसपा एवं ए आई एम आई एम की संयुक्त बैठक हुई!

समाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने पर मिष्ठान वांट कर खुशी मनाई!

गवाॅं (सम्भल) गवाॅं कस्बा के डा. भीमराव अंबेडकर मार्केट में आज दोपहर आजाद समाज पार्टी एवं ए आई एम आई एम पार्टी के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता आ स पा के विधानसभा सचिव वेद प्रकाश कश्यप ने की तथा संचालन एआईएमआईएम पार्टी के जनाब अजीम सैफी ने किया। बैठक में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरणकर समाजिक परिवर्तन के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक ( मुस्लिम) गरीबों, किसान, मजदूर को उनके हक अधिकार व मान सम्मान के लिए संघर्ष कर शासन प्रशासन में भागीदारी दिलाने के Sabh माननीय असुद्दीन औवैसी एवं माननीय चन्द्र शेखर आजाद को आगे लाना होगा। जबकि देश का 85℅ दलित पिछड़ा मुस्लिम समाज को भागेदारी से वंचित रखा गया है। मा. कांशीराम जी ने कहा था कि दलित, पिछड़े और मुस्लिमों करो विचार, कब तक सहोगे अत्याचार। बैठक में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष राम किशन, सुरेन्द्र गौतम, राम रहिस, प्रेम कुशवाहा, एड. संजय सिंह, अजीम सैफी, वीपी कश्यप, आफताब, इसरार अहमद मनप्रीत आदि ने बैठक को सम्बोधित किया दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!