संभल
Trending
संभल गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 15 से अधिक घायल!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

संभल जिला में आज बुधवार को सुबह लगभग 06 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा के नजदीक एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिनका इलाज चल रहा है बस पंजाब के पटियाला से आ रही थी और बिहार जा रही थी। बस नम्बर डी एल1 जेड बी 1939 है।

