बदायूं
Trending

जनपद में उप निरीक्षक से पदोन्नति होकर निरीक्षक बने थानेदारों को एसएसपी अंकित शर्मा ने स्टार लगाकर किया उत्साहवर्धन

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ आज बुधवार को बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ के थाना उघैती के थानाध्यक्ष उ0नि0 उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष उ0नि0 नीरज कुमार, थाना उझानी पर तैनात उ0नि0 कैलाश चन्द्र, थाना उसहैत पर तैनात उ0नि0 अश्वनी कुमार व प्रति0 यूपीपीसीएल, लखनऊ उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नये दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!