अलापुर
Trending

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार 250 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल, तमंचा-कारतूस समेत चोरी का सामान बरामद

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 250 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल, 315 बोर का तमंचा व कारतूस, अवैध शराब, बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक 27 अक्टूबर की रात करीब 9:40 बजे चौडेरा-शिकारपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदराम, सचिन, धर्मपाल, धर्मपाल उर्फ गुड्डू, अजयवीर सिंह और सूरज उर्फ सुनील कुमार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ट्रांसफॉर्मर तेल से भरी पांच प्लास्टिक जरीकेन, छह खाली जरीकेन, तीन बैटरी, एक इनवर्टर, एक स्टेबलाइजर, चार मोबाइल फोन, एक पेटी देशी शराब और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी कर सामान लाने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।

 

मामले में मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। कार्रवाई में थाना प्रभारी सनी चौधरी, उपनिरीक्षक राजू राणा, अंकुश कुमार तथा सर्विलांस और स्वाट टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!