अलापुर
Trending
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलटा,, चालक घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज / अलापुर – सोमवार को थाना अलापुर क्षेत्र के बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर अभियासा गांव के पास एक हादसा हो गया जिसमें खाद लेकर आ रहे ट्रैक्टर टाला अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक तालिब पुत्र अशरफ गांव मेवतपुर काशी थाना बनियाठेर जिला संभल के कस्बा चंदौसी से ट्रैक्टर ट्राला में खाद भरकर म्यांऊ जा रहा था गांव अभियासा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया जिसमें ट्रैक्टर चालक दब गया मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं भेज दिया जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।