शिव मंदिर को लेकर चल रहे आपसी विवाद का सर्व सहमति से शांतिपूर्वक किया गया निपटारा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज क्षेत्र के गांव चिंजरी में शिव मंदिर को लेकर चल रहा था विवाद सामाज वह आपसी समझौते के द्वारा सुलझा लिया गया है। कई दिनों से गांव में शिव मंदिर को लेकर विवादित माहौल था अब शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है।
यह विवाद गांव के शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ और चोरी की घटना के बाद शुरू हुआ था। अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर परिसर से लगभग 80 लट्ठे और लोहे की जालियां उखाड़ दी थीं। कुछ सामान भी चोरी कर लिया गया था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची
सामाजिक हस्तक्षेप से शांति बहाल
वरिष्ठ जनों और सामाजिक भाईचारे के प्रयासों से इस मामले को सुलझाया गया। इसमें प्रेमपाल, महिपाल, उदयवीर शर्मा, श्रीपाल, राजकुमार श्रीवास्तव, कंप्यूटर रामशरण, राजेंद्र और मुनींद्र जैसे ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सजनी पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भी इसमें सहयोग किया और गांव में शांति व्यवस्था बहाल कराई गई।
