आसफपुर (बदायूं)
Trending
कृषि आजीविका सखी के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा कृषि आजीविका सखी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते सोमवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर व सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी नीलम ने सभी प्रतिभागियों को जैविक खाद , गहन फसल व आधुनिक खेती जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम 04 जून 2026 से 08 जून 2026 तक सुचारू रहा ।

