सन 1935 में स्थापित पंकज स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का उद्घाटन के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया , मिष्ठान वितरण किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा में सन 1935 से स्थापित पंकज स्वीट्स का स्वाद क्षेत्रवासियों भा गया है । इसी शृंखला में क्षेत्रवासियों के मन मुताबिक पंकज स्वीट्स प्रतिष्ठान के स्वामी एवं कवि पंकज कुमार पाराशरी ने निकटवर्ती क्षेत्र के गांव द्वंद्पुर मुख्य बाजार में पंकज स्वीट्स का एक और नया प्रतिष्ठान खोला है ।
स्वीट्स प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कवि पंकज कुमार पाराशरी ने विधि विधान से यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न के करवाया इस अवसर पर स्थानीय विद्वान पंडित रजनीश कुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न किया ।
इस अवसर पर आगंतुकगणों ने गुणवत्ता पूर्ण देशी कुल्लड़ की चाय , समोसा , शुद्ध वनस्पति से निर्मित पेड़ा , बर्फी , कतली व लॉज का स्वाद चखा ।
यह पंकज स्वीट्स प्रतिष्ठान आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर द्वंदपुर के मुख्य बाजार में स्थापित किया गया है ।
इस अवसर पर पंकज स्वीट्स स्वामी पंकज कुमार पाराशरी , अर्पित पाराशरी , धर्मेंद्र कुमार शर्मा उर्फ चमन , सुनील कुमार कटिया , कामना शंखधार , अमित कुमार शंखधार , हृदेश पाराशरी , गिरेंद्र मोहन मिश्रा उर्फ गब्बू ,दुष्यन्त शर्मा ,दयानंद पाठक , प्रवेश कुमार पाठक आदि संभ्रांतगण मौजूद रहे
आसफपुर से दानवीर सिंह



