बी बी जी राम जी के अंतर्गत चलाया जा रहा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा बी बी जी रामजी के अंतर्गत स्वीकृत 375 कार्योंनके क्रियान्वयन विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार व यशवंत कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर शुभ कामनाएं दीं ।
इस कार्यक्रम में जिला पीलीभीत , रामपुर व संभल क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग लिया ।
इस अवसर जिला पीलीभीत क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व पुनीत कुमार , बीरेंद्र प्रताप सिंह , अमित कुमार , मोहम्मद आसिफ , शुभम् सक्सेना , सर्वेश कुमार , लियाकत अली , वेदप्रकाश , गोविन्दराम मौर्य ,दिनेश सिंह , अनामिका , विनोद कुमार , अजय कुमार व विजय कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।
यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह