यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में महक कश्यप व इंटरमीडिएट में अदिति शर्मा ने कालेज टॉप किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में हाई स्कूल की मेधावी छात्रा महक कश्यप अपने अथक परिश्रम से 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं व कक्षा 12 की होनहार छात्रा अदिति शर्मा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज व क्षेत्र में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया ।
होनहार छात्रा महक कश्यप के पिता स्थानीय कालेज में लिपिक पद पर सेवारत हैं व मेधावी छात्रा अदिति शर्मा के पिता अरविंद कुमार शर्मा स्थानीय उपडाकघर में अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहे हैं व अदिति शर्मा के दादा रामनिवास शर्मा डाक सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं
होनहार छात्रा महक कश्यप व अदिति शर्मा की अपेक्षित सफलता से गदगद कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक व प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक सहित कालेज परिवार ने होनहार दोनों मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ।
इस अवसर पर दोनों छात्राओं के परिवार सहित क्षेत्र में जश्न का माहौल दिखाई दिया ।
यह जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने दी ।


