बदायूं
रोड के किनारे खड़े वाहनों पर बड़ी कार्रवाई 98 वाहनों के किए चालान
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बदायूँ – उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम अवनीश राय के निर्देशानुसार शुक्रवार को एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरीओम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हरिओम के द्वारा जनपद के मुख्य मार्गो पर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई इसके साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग में तथा रॉन्ग साइड में वाहन संचालित करने के अभियोग में कार्रवाई की गई इस कार्रवाई में 98 वाहनों के चालान किए गए हैं, रोड किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है वाहन चालकों से अनुरोध है कि जहां पर निर्धारित पार्किंग की जगह है उसी स्थान पर वाहनों का खड़ा करें, यातायात के नियमों का पालन करें




