बदायूं
Trending

सांसद आदित्य यादव के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन।

*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी* के जन्मदिवस के अवसर पर *बदायूं स्थित माननीय सांसद श्री आदित्य यादव जी* के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद जी के निजी सचिव श्री अनिल गोस्वामी ने केक काटकर माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी साथियों ने माननीय अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। इस अवसर पर श्री अनिल गोस्वामी ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सोच सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण की भावना पर आधारित है। जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, मानवता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कछला स्थित मानव कल्याण समिति बड़ी गंगा कुष्ठ सेवा आश्रम एवं गंगा कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए। साथ ही उनका हालचाल जाना गया और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में माननीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर PDA पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया। उपस्थित साथियों ने संकल्प लिया कि समता मूलक समाज, संविधान, लोकतंत्र एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
इस मौके पर अनिल यादव, जवर सिंह, एन पी सिंह, राहुल, प्रशांत सोनू शर्मा सहित प्रमुख लोग साथ रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!