बबराला /सम्भल
Trending

युवाओं के नाम मतदाता सूची में कराएं दर्ज-धर्मेंद्र ,,अधिक से अधिक भरवाए जाएं फार्म-6

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

युवाओं के नाम मतदाता सूची में कराएं दर्ज-धर्मेंद्र

 

अधिक से अधिक भरवाए जाएं फार्म-

 

बबराला नगर पंचायत गुन्नौर अध्यक्ष खुशबू प्रजापति के पति भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर मौजूद बीएलओ से फार्म-6 की प्राप्ति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि शादी के बाद क्षेत्र में आईं महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। इसके लिए कोटेदारों से संपर्क कर सहयोग लिया जाए, साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं एएनएम के माध्यम से पात्र महिलाओं को चिह्नित कर उनके फार्म-6 भरवाए जाएं, ताकि किसी भी पात्र महिला व पुरुष का वोट बनने से वंचित न रहे।उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान बूथ संख्या 304 बीएलओ मोहम्मद वासिफ अली से नए मतदाता जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा के नाम मतदाता सूची मे नाम कराएँ। अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!