बबराला /सम्भल
Trending

संगठन सर्वोपरि, कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति-उषा मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला भारतीय जनता पार्टी मंडल गुन्नौर में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी रविन्द्र राजौरा एवं मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति ) उषा ठाकुर का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि रविन्द्र राजौरा ने बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है।जबकि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं।सभी मतदाताओं का नाम सूची में शत प्रतिशत जुड़वाने में जुट जाएं।कोई भी पात्र व्यक्ति सूची में स्थान पाने से वँचित न रहे।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव जी, जिला मंत्री शांति स्वरूप,अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री जूलियस सीजर,मंडल अध्यक्ष इन्दीवर, धर्मेंद्र प्रजापति,सिम्पल सिंह,पूनम शर्मा,उषा शर्मा राहुल कुमार, विजयपाल यादव, महिपाल बघेल,प्रमोद शर्मा सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!