फैजगंज बैहटा
Trending

ओरछी चौराहे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: एक्सपायर नमकीन से तेल निकालने वाले पांच गोदामों पर छापेमारी, संचालकों में मची भगदड़

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

ओरछी : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा ओरछी चौराहे पर मिलावटखोरों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी बिसौली और क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने आसफपुर रोड स्थित उन गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां एक्सपायर हो चुकी नमकीन से तेल निकालने का अवैध धंधा चल रहा था। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से पूरे कस्बे और गोदाम संचालकों में हड़कंप व भगदड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार, ओरछी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आसफपुर रोड पर लंबे समय से एक्सपायर नमकीन को प्रोसेस कर उससे तेल निकालने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को एसडीएम बिसौली और सीओ बिसौली ने हल्का लेखपाल व थाना फैजगंज बेहटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

संयुक्त टीम ने इलाके में संचालित शराफत इंडस्ट्रीज, आरिफ इंडस्ट्रीज, एके इंडस्ट्रीज समेत करीब पांच गोदामों पर एक साथ छापा मारा। अधिकारियों के काफिले को देखते ही कई गोदाम संचालक और कर्मचारी मौके से खिसकने की कोशिश करते नजर आए, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रशासनिक टीम ने सभी पांचों गोदामों के भीतर रखे स्टॉक, मशीनों और दस्तावेजों की गहनता से जांच की। अधिकारियों ने मौके से नमकीन और निकाले जा रहे तेल के सैंपल व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित गोदाम संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!