फैजगंज बैहटा
Trending

खेत से लौट रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में कराया गया भर्ती

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में खेत से घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बिना देर किए विमल पुत्र प्रेम सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया।बताया जा रहा है कि विमल खेत से काम निपटाकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत पर नजर रखते हुए उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद विमल के अन्य परिचित भी सीएचसी बिसौली पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!