फैजगंज बैहटा
Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – सोमवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के महोरी सराय गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के महोरी सराय गांव के पास सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्वेश पुत्र रामपाल निवासी गांव सैजनी थाना मूसाझाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्वेश महोरी सराय गांव के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। सोमवार को वह सड़क किनारे खड़ा हुआ था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं बिसौली थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!