फैजगंज बैहटा
Trending
ई-रिक्शा और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

फैजगंज बेहटा – ई-रिक्शा और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
फैजगंज बेहटा कस्बा के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। और ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार मुकेश पुत्र प्रेमराज निवासी महमूदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ई-रिक्शा सवार चंदौसी से कुछ सामान लेकर आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फैजगंज बेहटा कस्बे के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची फास्ट एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

