बदायूं
Trending

अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी: मांगें पूरी न होने पर बरेली मंडलायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे किसान।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी 24 घंटे लगातार जारी रहा। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन पर हठधर्मिता और ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। किसानों का स्पष्ट कहना है कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

सार्वजनिक नाले और रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप

भाकियू (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, “प्रशासन किसानों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। अब्बासी कॉलोनी से नई सराय के बड़े गेट तक जाने वाले सार्वजनिक नाले और रास्ते पर अवैध रूप से 8 फीट ऊंची दीवार और भारी बीम खड़े कर दिए गए हैं। इससे आम जनता का रास्ता पूरी तरह प्रभावित हुआ है और नाले की सफाई में बड़ी बाधा खड़ी हो गई है। “जमीन बैनामे में धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग

धरने पर बैठे नेताओं ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटला दौलत (मजरा जनुइया) के मामले को उठाते हुए बताया कि प्रेमवती और भगवान दास का रामदुलार आदि से जमीन खरीदने का समझौता हुआ था। निर्धारित समय पर बैनामा न करके जमीन गजराज के नाम दर्ज करा दी गई। सतीश साहू ने कहा, “ग्राम जनुइया में बैनामे के नाम पर खुली धोखाधड़ी हुई है। हम मांग करते हैं कि सरकारी भूमि की तुरंत पैमाइश कराई जाए और दोषियों पर सख्त नियमानुसार कार्रवाई हो।” समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि प्रशासन ने तुरंत पैमाइश कराकर निष्पक्ष जांच नहीं की, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। जल्द समाधान न होने की स्थिति में किसान बरेली मंडलायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल और बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”

धरने के 20वें दिन भी 24 घंटे दिन-रात किसानों का धरना जारी रहा। इस मौके पर इरशाद खान, जुबैर, बीयीशु दास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, शरीफ अब्बासी, भगवान दास, नूरुद्दीन, दिलशाद, प्रेमवती सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!