आसफपुर (बदायूं)
Trending

बी बी जी रामजी के अंतर्गत स्वीकृत 375 कार्यों के क्रियान्वयन विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व बी बी जी रामजी पीलीभीत के उपयुक्त हेमंत कुमार की उपस्थिति में ईश वंदना के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार व यशवंत कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को विषय से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई

इस कार्यक्रम में जिला पीलीभीत , रामपुर व संभल क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों समेत पुनीत कुमार , बीरेंद्र प्रताप सिंह ,अमित कुमार , मोहम्मद आसिफ , शुभम् सक्सेना , सर्वेश कुमार , लियाकत अली , लक्ष्मण प्रसाद , वेद प्रकाश , गोविंद राम मौर्य , दिनेश सिंह , अनामिका , विनोद कुमार सिंह , अजय कुमार व विजय कुमार आदि अधिकारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।

यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक सुचारू रहेगा । इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह , साहिल यादव व आकाश कुमार सहयोग दे रहे हैं ।

यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!