आसफपुर (बदायूं)
बिसौली विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किए
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुताबिक बीते सोमवार को क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य उर्फ राजू मौर्य ने बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निशुल्क स्मार्ट फोन बांटे ।
इस अवसर पर ए डी ओ आई एस बी , लोकमन सिंह , बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा सिंह राठौर , मुख्य सेविका विमला देवी , प्रिंसी कुमारी राठौर , ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना के नेतृत्व में लगभग 121 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्मार्ट फोन प्राप्त किए जबकि कार्य योजना के अंतर्गत 151 स्मार्ट फोन वितरित करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की ।

