आसफपुर (बदायूं)
Trending

वयोवृद्ध स्वास्थ्य रक्षक का निधन , स्वास्थ्य महकमे में सहित समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( सीकरी ) – स्थानीय गांव राजा की सीकरी में एक वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध स्वास्थ्य रक्षक डॉक्टर विलायत खान का आकस्मिक निधन हो गया ।

स्वास्थ्य रक्षक विलायत खान के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव राजा की सीकरी समेत समस्त स्वास्थ्य विभाग में में शोक छा गया ।

डॉक्टर विलायत खान अपने जीवन यात्रा के लगभग 80 वर्ष पार कर चुके थे ।

उन्होंने सन 1995 में उत्तर प्रदेश के रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर्स कौंसिल की सदस्यता हासिल की तथा स्थानीय नामचीन विद्यालय लाला छोटे लाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधन तंत्र की कमेटी के सदस्य भी रहे व क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर के ट्रस्ट चैरिटी मेंबर रहे ।

वयोवृद्ध डॉक्टर का आकस्मिक निधन होने से स्वास्थ्य जगत में एक अमूल्य प्रतिभा की कमी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!