आसफपुर (बदायूं)
Trending
सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ,प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा सोशल ऑडिट विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते बुधवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार व राज्य स्तरीय प्रशिक्षक रूपेंद्र पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक , वजीरगंज व उझानी क्षेत्र के संजय यादव , रेखा शर्मा ,रूपेश यादव आदि मौजूद रहे ।
यह कार्यक्रम 12 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक विधिवत सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।

