आसफपुर (बदायूं)
समाज सेवी हर्षित मिश्रा ने कस्बा में सार्वजनिक मूत्रालय बनाने की मांग की , स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने मूत्रालय बनवाने का भरोसा दिलाया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा निवासी समाज सेवी हर्षित मिश्रा ने जनहित में सार्वजनिक मूत्रालय बनावाने की मांग की है । मंगलवार को
समाज सेवी हर्षित मिश्रा ने इस मामले को लेकर एक प्रार्थना पत्र स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण को दिया है ।
जनहित में दिए गए प्रार्थना पत्र में समाज सेवी ने बताया कि यहां पर बैंक , कालेज , डाकघर , कृषि रक्षा इकाई केंद्र आदि सरकारी संस्थान होने के कारण यहां बड़ी तादात में लोगों का आवागमन बना रहता है जिसके चलते यहां सार्वजनिक मूत्रालय के अभाव में लोगों को इधर उधर भटकना पड़ता है ।
इस जनहित के मामले को स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिकता देते हुए अगली कार्ययोजना में इस नेक व जनहित के कार्य को शामिल करने का पक्का भरोसा दिलाया है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह



