खेत की नपत के विवाद में चाचा-भतीजे में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
*मूसाझाग (बदायूं)।* थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम तालगांव में खेत की नपत को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी महेश पाल पुत्र नन्हे लाल निवासी ग्राम तालगांव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने उसके चाचा जीवन लाल पुत्र इन्द्र लाल का खेत है। दिनांक 03-11-2026 को चाचा जीवन लाल ने हल्का लेखपाल द्वारा खेत की नपत कराई। लेखपाल द्वारा की गई नपत उसे सही नहीं लगी तो उसने विरोध किया।
आरोप है कि विरोध करने पर चाचा जीवन लाल व उसके दो पुत्र उनयपाल व अजयपाल गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से महेश पाल व उसके पुत्र अर्जुन पुत्र महेश पाल के साथ मारपीट की। जिससे दोनों को चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घायल पिता-पुत्र का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज दिनांक 12-11-26 को थाने आकर प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

