दातागंज (बदायूं)
Trending

उप्र सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर दातागंज में क्षेत्रीय पंचायत बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

दातागंज, बदायूं-   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर दातागंज में क्षेत्रीय पंचायत बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” शामिल हुए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय ग्राम स्वराज, ग्रामीण विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने नए दायित्व का पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया तथा आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर जनता का विश्वास बनाए रखने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, चेयरमैन अनूप गुप्ता, अमित कुमार सिंह “रिंकू भैया”, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!