दातागंज (बदायूं)

दातागंज में लोधी समाज की एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

दातागंज नगर के सिंह कोल्डस्टोरेज प्रांगण में लोधी समाज की एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के सुपुत्र युवा नेता हर्षवर्धन बाबू और भाजपा जिला महामंत्री एम.पी. राजपूत सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि हर्षवर्धन बाबू ने अपने संबोधन में बाबूजी कल्याण सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने भाजपा और सनातन धर्म के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले का मान-सम्मान बढ़ाया। उन्होंने लोधी समाज को आश्वासन दिया कि उनके लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहेंगे और उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी।

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला महामंत्री एम.पी. राजपूत ने कहा कि लोधी समाज ने हमेशा भाजपा का सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने भी लोधी समाज को पार्टी और सरकार में भरपूर भागीदारी दी है, जिसमें श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह और उमा भारती जैसे महान व्यक्तियों को बड़े पदों पर आसीन करना शामिल है।

 

राजपूत ने आगे कहा कि भाजपा ने कई प्रदेशों में अपनी सरकारों में लोधी समाज को भागीदार बनाया है और बी.एल. वर्मा को भारत सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने लोधी समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग देकर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!