दातागंज (बदायूं)

दातागंज क्षेत्र के गांव रोहरी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज
दातागंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र दातागंज की ग्राम पंचायत रोहरी में नालियों के बंद होने और जल निकासी व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई रास्तों पर पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में नाली सफाई और जल निकासी के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण रास्तों पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने तथा बंद पड़ी नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर जल्द राहत प्रदान करेगा। मनोज यादव सत्यपाल बनबारी सिंह राजकिशोर रमेश नीलेश राजीबराम भारत रति राम सत्यपाल सोनू उदय राज राम खलौना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!