दातागंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन: विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया शुभारंभ
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूँ):
सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दातागंज (बदायूँ) में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि दातागंज विधानसभा (117) से विधायक एवं सभापति विधायन समिति (उ.प्र. शासन) श्री राजीव कुमार सिंह (उर्फ बब्बू भैया) रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने आंखों की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों के नेत्रों की आधुनिक मशीनों से जांच की गई तथा दवाएं एवं उचित परामर्श वितरित किए गए। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को आगे के उपचार एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा दिलाना हमारा संकल्प: विधायक बब्बू भैया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा:
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा टीम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक सुलभ बनाने के लिए शासन स्तर से हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दातागंज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने विधायक बब्बू भैया के प्रयासों और स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितैषी पहल का आभार व्यक्त किया।

