दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज विधायक के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित गांव जरतौली में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज – कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें कुल 81 लोगों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं।

 

कैंप में सबसे पहले मलेरिया और टीबी की जांच की गई। इसमें 25 लोगों में मलेरिया की जांच, 2 लोगों में टीबी की जांच और 42 अन्य जांचें शामिल थीं।

 

विधायक राजीव कुमार सिंह  ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कैंप लगातार लगाए जाएं और लोगों को जांच के बाद दवाइयां दी जाएं।

 

इस स्वास्थ्य कैंप में कई डॉक्टर और विशेषज्ञ मौजूद रहे। इनमें रामस्वामी, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरीश, एलटी संजीव और फिजियोथेरेपिस्ट शाहिद शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!