दातागंज (बदायूं)
Trending

विधान भवन में प्रतिनिहित विधायन समिति की साक्ष्य बैठक संपन्न, सभापति विधायक राजीव कुमार सिंह ने की अध्यक्षता

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 संवाददाता हुकुम सिंह

दातागंज-बदायूं। भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सोमवार को विधान भवन स्थित कक्ष संख्या-44 ‘ख’ में समिति के सभापति एवं भाजपा विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, नियमों एवं विभागीय कार्यप्रणाली पर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा एवं साक्ष्य समीक्षा की गई।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। *सभापति राजीव कुमार सिंह* ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने तथा विभागीय कार्यों में प्रभावी निगरानी व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पंचायती राज विभाग, उ०प्र० शासन की ओर से प्रमुख सचिव अनिल कुमार (आईएएस), निदेशक अमित कुमार सिंह (आईएएस), विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव जय प्रकाश पाण्डेय, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार, उप सचिव किशलय सिंह, संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल, संयुक्त निदेशक ए.के. सिंह, उप निदेशक गिरीश चन्द्र रजक, उप निदेशक प्रवीण चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बदायूँ विनोद कुमार, संतकबीरनगर के आशुतोष कुमार, अम्बेडकर नगर के जितेन्द्र कुमार तोमर, मुरादाबाद के अशरफ अली, डीपीआरओ अम्बेडकर नगर उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ बदायूँ यावर अब्बास, डीपीआरओ मुरादाबाद आलोक कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य विधायकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!