शैलेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत

संवाददाता हुकुम सिंह
बिनावर के निकट भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में भारी बारिश होने के बावजूद दुर्विजय शाक्य का भारी जनसमूह ने स्वागत किया।आज सुबह से ही बिनावर के निकट भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक द्वारा आयोजित पंडाल में लोगों का आना शुरू हो गया।भारी बारिश के बीच भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह थम नहीं रहा था।स्वागत स्थल पर पहुंचते ही नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर पर बुधपाल क्षेत्रीय संयोजक अनुसूचित मोर्चा,जुगेन्द्र सिंह पटेल महामंत्री भाजपा बदायूं, आशीष शाक्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं, शिशुपाल शाक्य ब्लॉक प्रमुख उझानी, जगदीश चेयरमैन कछला, रामचरण पाल मण्डल अध्यक्ष बिनावर, कालीचरण दिवाकर मण्डल महामंत्री समरेर, मोहित राघव मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बिनावर, पंकज मिश्रा मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा उसावां, शिवम् पाण्डेय मण्डल मंत्री भाजपा उसावां, सुधीर अगिनहोत्री जी मण्डल मंत्री समरेर, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा ,अरविन्द अग्निहोत्री ,सक्रिय सदस्य पवन दुबे,सुमित, कुलदीप सहित सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
