दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बदायूं/दातागंज। दातागंज की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुषमा यादव का लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुषमा यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री कालीचरण यादव की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने वर्ष 2006 से 2011 तक दातागंज की ब्लॉक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में सादगी, सहजता और समर्पण के साथ जीवन व्यतीत किया।

 

उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और परिचितों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

दसवां संस्कार 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को उनके पैतृक गांव हरनगला, तहसील दातागंज, जिला बदायूं में संपन्न होगा।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!