बिसौली
Trending

बिसौली नायब तहसीलदार की कार्रवाई,अवैध खनन करते दो जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली के ततारपुर गांव में नायब तहसीलदार की कार्रवाई,अवैध खनन करते दो जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

 

बिसौली क्षेत्र के ततारपुर गांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार की टीम ने मौके से दो जेसीबी मशीनों और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मिट्टी का खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने खनन में लगे सभी वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। नायब तहसीलदार की टीम ने पकड़े गए वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए बिसौली कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी खनन अधिकारी को भी दे दी गई है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!